FD बनाम SIP: एफडी करके सोच रहे हैं कि बढ़ेगा पैसा तो भूल जाइए, रिटर्न हो सकता है जीरो !
FD उन लोगों के लिए ठीक है, जो सिर्फ पूंजी की सुरक्षा चाहते हैं और जोखिम नहीं ले सकते, लेकिन अगर आप महंगाई को हराकर वेल्थ बनाना चाहते हैं, तो SIP एक बेहतर, टैक्स-एफिशिएंट और स्मार्ट विकल्प है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
अगर आप भी 7-7.5% ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को बेहतर निवेश मानकर अपनी कमाई को उसमें लगा रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. महंगाई दर भी 7.5% (अगले 10 साल तक औसतन अनुमानित), यानी आपका FD से मिलने वाला रिटर्न असल में शून्य है. आपका पैसा तो सुरक्षित रहेगा, लेकिन उसकी खरीदने की ताकत (Purchasing Power) धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी.