Stock Market Today: Fed ने 2023 के बाद पहली बार बढ़ाई ब्याज दर, अब शेयर बाजार में क्या होगा?

अमेरिकी फेड ने ब्याज दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 3.75-4 फीसदी कर दी है. 2023 के बाद यह पहली बढ़ोतरी है. इसका असर वैश्विक बाजारों पर दिख रहा है. भारत में निफ्टी के 23,000-23,100 सपोर्ट और 23,360-23,430 रेजिस्टेंस पर नजर रहेगी. आज NSE का ₹22,561.57 करोड़ का IPO खुलेगा.

ADVERTISEMENT

Stock Market Today
Stock Market Today
Google CTA

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके साथ फेडरल फंड्स रेट का टारगेट रेंज 3.75 फीसदी से 4 फीसदी हो गया है. सितंबर की बैठक में यह फैसला 12-0 वोट से लिया गया. फेड ने कहा कि महंगाई अभी भी ऊंचे स्तर पर है और 2 फीसदी के लक्ष्य तक पहुंचने में समय लग सकता है.