जुलाई में FII की ₹17,000 करोड़ की खरीदारी, बाजार में नई उम्मीद, जानिए पूरी डिटेल

लगातार बिकवाली के बाद जुलाई में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार में 2 अरब डॉलर से ज्यादा लगाए हैं. समझिए यह भरोसे की वापसी है या सिर्फ छोटा दांव.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

तेल की कीमतों में नरमी से भारत पर बाहरी दबाव कुछ घटा

रुपये की स्थिरता ने विदेशी फंड के भरोसे को फिर सहारा दिया

बाजार गिरने के बाद कई बड़े शेयर सस्ते स्तर पर दिखे

कई महीनों की लगातार बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने जुलाई में भारतीय शेयर बाजार में फिर से खरीदारी शुरू कर दी है। अब तक वे भारतीय इक्विटी में 2 अरब डॉलर (करीब 17,000 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश कर चुके हैं। इससे निवेशकों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या विदेशी निवेश का रुख एक बार फिर भारत की ओर लौट रहा है।