FIIs लौटे वापस, Jefferies के क्रिस्टोफर वुड ने बताई वजह, बाजार में होने वाला है बड़ा खेल!
विदेशी निवेशक जुलाई में फिर खरीदार बने हैं. जेफरीज के मुताबिक पिछली बिकवाली भारत की कमजोरी नहीं, एआई शेयरों की दौड़ थी. अब बाजार को राहत के संकेत मिले हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जेफरीज के मुताबिक बिकवाली भारत की कमजोरी नहीं, वैश्विक एआई दौड़ थी
दक्षिण कोरिया और ताइवान के टेक शेयरों में फंड्स ने पैसा लगाया
एमएससीआई उभरते बाजार सूचकांक में दक्षिण कोरिया का वजन तेज बढ़ा
भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड 29 अरब डॉलर की बिकवाली करने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक अब फिर से लौटते दिख रहे हैं. 15 जुलाई तक विदेशी निवेशकों ने 1.8 अरब डॉलर का शुद्ध निवेश किया है, जो फरवरी के बाद पहली बार है जब वे किसी महीने में कुल मिलाकर खरीदार बने हैं.
