FII Selloff: विदेशी निवेशकों ने 6 दिन में बेच डाले ₹45,000 करोड़ के शेयर, कब थमेगी बिकवाली?

भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी के बावजूद विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं. अक्टूबर के शुरुआती छह कारोबारी सत्रों में करीब ₹45,125 करोड़ के शेयर बेच दिए गए. अमेरिकी बॉन्ड की ऊंची यील्ड, कच्चे तेल की कीमतें और महंगाई के आंकड़े बाजार की दिशा तय कर सकते हैं. जानिए निफ्टी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल.

ADVERTISEMENT

"Elevated oil prices and US Treasury yields continue to warrant investors' attention, while the persistent FII selling and mixed global cues limit conviction," said Hitesh Tailor, technical research analyst at Choice Broking.

Google CTA

FII Selloff : भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते आई तेजी के बावजूद विदेशी निवेशकों की बिकवाली थमने का नाम नहीं ले रही है. अक्टूबर के शुरुआती छह कारोबारी सत्रों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में करीब 45,125 करोड़ रुपये की नेट बिकवाली की है. यह आंकड़ा सितंबर में हुई करीब 45,536 करोड़ रुपये की पूरे महीने की नेट बिकवाली के लगभग बराबर है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब बाजार में रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं, तो विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों से लगातार पैसा क्यों निकाल रहे हैं? इसके पीछे अमेरिका में बॉन्ड से मिलने वाला आकर्षक रिटर्न, कच्चे तेल की कीमतें और वैश्विक आर्थिक हालात जैसे कई कारण अहम हो सकते हैं.