Fitch Ratings: भारत की Economy पर कायम भरोसा, BBB- Rating बरकरार, FY27 में 6.4% GDP Growth का अनुमान
फिच रेटिंग्स ने भारत की बीबीबी- रेटिंग और स्थिर परिदृश्य बरकरार रखा है. एजेंसी ने वित्त वर्ष 2027 में 6.4 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान भी जताया है, जो राहत का संकेत है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
एजेंसी ने मजबूत घरेलू मांग और नीति भरोसे को अहम सहारा माना
पश्चिम एशिया तनाव से तेल महंगा हुआ तो आयात बिल बढ़ सकता
महंगाई पर दबाव बढ़ने का जोखिम है, फिर भी घबराहट नहीं
Fitch Ratings: भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर ग्लोबल क्रेडिट रेटिंग एजेंसी Fitch Ratings ने एक बार फिर भरोसा जताया है. Fitch ने भारत की Sovereign Credit Rating को 'BBB-' पर बरकरार रखा है. इसके साथ ही भारत के Rating Outlook को भी 'Stable' रखा गया है. एजेंसी का यह आकलन ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव, एनर्जी मार्केट में अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान से जुड़े घटनाक्रमों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने नई चुनौतियां खड़ी की हैं. इसके बावजूद Fitch का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इन बाहरी झटकों से निपटने की स्थिति में है. एजेंसी को फिलहाल ऐसा नहीं लगता कि मौजूदा संकट भारत की आर्थिक ग्रोथ के लिए लंबे समय का बड़ा खतरा पैदा करेगा.
