BIZ DEAL: AC खरीदने वालों के लिए खुशखबरी... Flipkart सेल में मिल रही है 50% तक छूट, जानिए कौन सा है सबसे सस्ता
Flipkart AC Discount Offers: भीषण गर्मी के बीच Flipkart ने ग्राहकों के लिए ‘प्राइस क्रैश’ सेल लॉन्च कर दी है, जिसमें LG, Voltas, Daikin, Lloyd और Whirlpool जैसे बड़े ब्रांड्स के 1.5 टन AC पर 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी छूट मिल रही है. साथ ही बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज और EMI विकल्प इसे और किफायती बना रहे हैं.
ADVERTISEMENT

AC Discount Offer 2026
AC discount offer 2026: अप्रैल के महीने में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आने वाले मई और जून के महीनों में बिना एसी के रहना लगभग नामुमकिन होने वाला है. ऐसे में ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ग्राहकों के लिए एक जबरदस्त 'प्राइस क्रैश' सेल लेकर आया है. इस सेल में LG, वोल्टास और डैकिन जैसे नामचीन ब्रांड्स के 1.5 टन स्प्लिट एसी पर 40 से 50 प्रतिशत तक की भारी कटौती की गई है. अगर आप नया एसी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बचत करने का इससे बेहतर मौका शायद दोबारा न मिले.