BIZ DEAL : फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2026 में इन 7 स्मार्टफोन्स पर मिलेगी 37,000 रूपये तक की बचत

फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2026 में स्मार्टफोन्स पर बड़ी बचत का मौका है. मोटोरोला एज 70 फ्यूजन पर ₹37,000 तक छूट दिख रही है, लेकिन इफेक्टिव प्राइस की शर्तें पहले जरूर जांचें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सेल 8 अगस्त से शुरू होगी, चुनिंदा मेंबर्स को पहले एंट्री मिलेगी

ज्यादातर कीमतों में बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस पहले से शामिल हैं

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन की इफेक्टिव कीमत 27,999 रुपये बताई गई

स्मार्टफोन्स पर मिलेगी ₹37,000 तक की बचत

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है. सेल शुरू होने से पहले ही कंपनी ने कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की झलक दिखा दी है. इस बार iPhone के साथ-साथ Samsung, Motorola, Vivo, Oppo और दूसरे ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भी बड़े डिस्काउंट देखने को मिलेंगे. कई मॉडल्स पर बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और कैशबैक के साथ ग्राहकों को हजारों रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा. हालांकि Flipkart की ओर से दिखाई गई कीमतें 'Effective Price' हैं, यानी इनमें अलग-अलग ऑफर्स पहले से शामिल हैं.