FMCG Price Hike: बिस्किट, साबुन और रोजमर्रा के सामान पर फिर बढ़ सकता है खर्च, Britannia से HUL तक की तैयारी

सितंबर तिमाही में बिस्किट, साबुन और रोजमर्रा के सामान के दाम फिर बढ़ सकते हैं. ब्रिटानिया, एचयूएल और डाबर जैसी कंपनियां पैक साइज भी घटा सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जून तिमाही में कई कंपनियों ने पहले ही 2-5 फीसदी बढ़ोतरी की

छोटे पैक में मात्रा घटाकर कीमत वही रखना आम हो सकता है

चीनी, पाम ऑयल, कच्चा तेल लागत बढ़ाने वाले बड़े कारण हैं

Price Hike: FMCG सेक्टर में आने वाली सितंबर तिमाही आम ग्राहकों के लिए एक बार फिर महंगाई का दबाव लेकर आ सकती है. Britannia, Hindustan Unilever, Godrej Consumer Products, Dabur India, Tata Consumer Products और Nestle India जैसी बड़ी कंपनियां कच्चे माल की लागत, महंगाई और वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कीमतों में बदलाव की तैयारी कर रही हैं. जून तिमाही में ही कई FMCG कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में करीब 2-5 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी. अब लागत का दबाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है, इसलिए कंपनियां सितंबर तिमाही में भी चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कीमत बढ़ाने या पैकेट का वजन कम करने जैसे कदम उठा सकती हैं.