जल्द लॉन्च होने वाला है Foldable iPhone, मिल सकते हैं धमाकेदार फीचर्स, डिटेल्स लीक

एप्पल जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च कर सकता है, जो बुक-स्टाइल डिजाइन और क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें टाइटेनियम बॉडी, डुअल कैमरा और साइड-माउंटेड टच आईडी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

हर साल जब नया iPhone लॉन्च होता है तो लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर एप्पल का फोल्डेबल iPhone कब आएगा? सैमसंग जैसे ब्रांड्स कई सालों से फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहे हैं, लेकिन अब लग रहा है कि एप्पल भी इस रेस में उतरने वाला है.