FPI ने August के पहले हफ्ते में ही की ताबड़तोड़ खरीदारी, क्या अब बदलेगी शेयर बाजार की चाल?

जुलाई और अगस्त की ताजा विदेशी खरीदारी ने शेयर बाजार को राहत दी है. जानिए एफपीआई का रुख क्यों बदला और क्या यह पूरी वापसी का मजबूत संकेत बनेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

जुलाई में विदेशी निवेशकों ने करीब 20,200 करोड़ रुपये डाले

अगस्त के पहले हफ्ते में शेयरों में 12,921 करोड़ रुपये आए

मार्च से जून तक बाजार से भारी बिकवाली ने दबाव बनाया

कई महीनों तक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकालने वाले विदेशी निवेशकों का रुख अब बदलता हुआ नजर आ रहा है. जुलाई में करीब 20,200 करोड़ रुपये की खरीदारी के बाद अगस्त के पहले हफ्ते में भी FPIs यानी Foreign Portfolio Investors ने भारतीय शेयरों में 12,921 करोड़ रुपये लगाए हैं. यानी लगातार पांच हफ्तों से विदेशी निवेशकों की खरीदारी बनी हुई है. लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर विदेशी निवेशकों का मूड क्यों बदला है? क्या ये सिर्फ कुछ समय की खरीदारी है या भारतीय बाजार में विदेशी पैसे की वापसी का संकेत है?