FPI Buying का बड़ा संकेत! जुलाई-अगस्त में ₹51,119 करोड़ की खरीदारी, क्या शुरू हुआ Trend Reversal?
अगस्त में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 30919 करोड़ रुपये लगाए. दो महीने की खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, लेकिन साल की बड़ी निकासी अब भी चिंता है.
ADVERTISEMENT

जुलाई के बाद अगस्त में भी जारी है एफपीआई के निवेश का सिलसिला. (Photo: ITG)
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मार्च से जून तक विदेशी निवेशकों ने लगातार भारी बिकवाली की थी
जुलाई से कंपनियों के नतीजों में सुधार के संकेत दिखने लगे
मजबूत आर्थिक गतिविधि और कर्ज बढ़त ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों का रुख लगातार दूसरे महीने सकारात्मक रहा है. Foreign Portfolio Investors यानी FPIs ने अगस्त में भारतीय equities में ₹30,919 करोड़ का निवेश किया. इससे पहले जुलाई में भी उन्होंने करीब ₹20,200 करोड़ भारतीय शेयरों में लगाए थे.
