Free Aadhaar Update: फ्री आधार अपडेट नहीं कर पाएं हैं तो घबराएं नहीं, बढ़ गई आखिरी डेट

Free Aadhaar Latest Update: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है. इस बार यह तारीख छह महीने के लिए आगे बढ़ाई गई है, जिससे आधार धारक अब और लंबे समय तक बिना किसी शुल्क के अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ऑफलाइन अपडेट पर लगेगा शुल्क.

Free Aadhaar Update: आप अपना आधार कार्ड अपडेट कराना चाहते हैं और अपडेट कराने के लिए फ्री सुविधा का लाभ नहीं ले पाए हैं तो मायूस मत होइए. आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख बढ़ा दी गई है. इस बार इस बार यह तारीख छह महीने के लिए आगे बढ़ाई गई है, जिससे आधार धारक अब और लंबे समय तक बिना किसी शुल्क के अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी.