Hing में मिली बड़ी मिलावट ? FSSAI का बड़ा एक्शन, Everest और LG के प्रोडक्ट बिक्री पर रोक

एफएसएसएआई जांच में एवेरेस्ट और एलजी ब्रांड की कुछ कंपाउंड हींग तय मानकों से कम पाई गई. जानें क्या गड़बड़ी मिली, किन बैचों पर असर है और ग्राहकों को अब क्या देखना चाहिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

शिकायत मिलने के बाद प्रमुख हींग ब्रांड्स की बाजार जांच शुरू हुई

मुंबई इकाइयों से लिए नमूनों की प्रयोगशाला जांच में कमी मिली

कंपाउंड हींग में जरूरी अर्क तय न्यूनतम स्तर से नीचे मिला

अगर आप घर में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए Hing का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके काम की है. Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने दो बड़े Spice Brands की Compounded Hing की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. जिन कंपनियों के Products जांच में तय Food Safety Standards पर खरे नहीं उतरे, उनमें Everest Food Products Private Limited और Laljee Godhoo and Company यानी LG Brand Unit शामिल हैं.