ऑनलाइन खाना मंगाने से पहले अब दिखेगी एक्सपायरी डेट, FSSAI सख्त

एफएसएसएआई ने ई कॉमर्स और क्विक कॉमर्स मंचों को 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन ग्राहकों के लिए खाद्य उत्पादों की एक्सपायरी डेट और लेबल जानकारी साफ दिखाने का निर्देश दिया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

ऑनलाइन खरीदार अब ऑर्डर से पहले पैकेट की जरूरी जानकारी देख सकेंगे

दुकान जैसी पारदर्शिता लाने के लिए प्लेटफॉर्म पर लेबल दिखाना जरूरी होगा

सिर्फ एक्सपायरी नहीं, सामग्री और पैकेजिंग की सही जानकारी भी अहम है

ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक कॉमर्स ने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदना बेहद आसान बना दिया है. खासकर खाने-पीने की चीजों के मामले में अब ग्राहक कुछ ही मिनटों में ऑर्डर करके सामान घर मंगा सकते हैं. लेकिन इस सुविधा के साथ प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट, लेबलिंग और उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं. इसी को देखते हुए Food Safety and Standards Authority of India यानी FSSAI ने ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बिकने वाले खाद्य उत्पादों को लेकर सख्ती बढ़ाई है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को अपने यहां उपलब्ध फूड प्रोडक्ट्स की जरूरी जानकारी ग्राहकों के सामने स्पष्ट रूप से दिखानी होगी. इसके लिए 30 सितंबर 2026 तक की डेडलाइन दी गई है.