Swiggy Share Price: Instamart पर FSSAI का शिकंजा, 9 नोटिस के बाद दबाव में Swiggy का शेयर. जानिए पूरा मामला
FSSAI ने Instamart को ग्राहक शिकायतों पर 9 नोटिस भेजे हैं. एक्सपायर्ड और खराब खाने के आरोपों के बीच Swiggy शेयर दबाव में है, अब बाजार जवाब का इंतजार कर रहा है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
FSSAI ने Swiggy Instamart को 9 नोटिस जारी किए
नियामक ने दस्तावेज, सुधार कदम और जवाबी रिपोर्ट मांगी है
खबर के बाद Swiggy का शेयर 2.5% तक लुढ़का
लाइसेंस नंबर, ब्रांड नाम और लिस्टिंग तरीके भी जांच में
कंपनी ने कहा, वह अधिकारियों के साथ मिलकर मामला सुलझाएगी
ऑनलाइन फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की बड़ी कंपनी Swiggy एक नए विवाद में घिर गई है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने कंपनी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart को 9 नोटिस जारी किए हैं. इन नोटिसों में ग्राहकों की ओर से मिली कई शिकायतों का हवाला देते हुए खाद्य सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन पर जवाब मांगा गया है. इस कार्रवाई का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला और सोमवार को Swiggy का शेयर दबाव में आ गया.
