Adani News : अमेरिकी अदालत से गौतम अडानी को राहत, आपराधिक मामला खारिज
अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किया. साथ ही जज ने केस वापस लेने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए. जानें पूरा घटनाक्रम और आगे क्या.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
आरोप कथित रिश्वत और निवेशकों को गुमराह करने से जुड़े थे
विभाग ने कहा विदेशी गतिविधियों वाला यह केस साबित करना मुश्किल था
जज ने केस वापसी की प्रक्रिया में अनियमितताओं पर कड़ी चिंता जताई
अडानी ग्रुप और निवेशकों के लिए अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है. अमेरिकी अदालत ने भारतीय कारोबारी गौतम अडानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले को खारिज कर दिया है. हालांकि, इस फैसले के साथ ही अमेरिकी जज ने मामले को खत्म करने के लिए Justice Department की ओर से अपनाई गई प्रक्रिया पर गंभीर सवाल भी उठाए हैं.
