US कोर्ट में फिर अडानी केस की एंट्री, DOJ के केस वापस लेने पर जज ने मांगे जवाब

अमेरिकी अदालत ने गौतम अडानी से 15 जुलाई तक शपथपत्र के साथ जवाब मांगा है. जज जानना चाहते हैं कि केस वापसी के पीछे कोई वादा, लाभ या समझौता था या नहीं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिकी जज ने गौतम अडानी से 15 जुलाई तक शपथपत्र के साथ जवाब मांगा

अभियोजकों ने 250 मिलियन डॉलर से ज्यादा रिश्वत योजना का दावा किया

अडानी ने आरोपों से इनकार किया और गलत काम से दूरी बताई

DOJ के केस वापस लेने पर जज ने मांगे जवाब

US कोर्ट में फिर अडानी केस की एंट्री

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी से जुड़े अमेरिकी मामले में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. अमेरिका की एक संघीय अदालत ने न्याय विभाग यानी Department of Justice (DOJ) के उस फैसले पर अतिरिक्त जानकारी मांगी है, जिसमें अडानी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की गई थी. अदालत अब यह स्पष्ट करना चाहती है कि इस फैसले के पीछे किसी तरह का वादा, समझौता या कोई अन्य व्यवस्था तो नहीं थी.