Gen-Z ने बढ़ाई RBI की टेंशन, कमाई से पहले बढ़ रहा कर्ज !

क्रेडिट कार्ड, पर्सनल लोन और बीएनपीएल के सहारे युवाओं का खर्च बढ़ रहा है. आरबीआई ने असुरक्षित कर्ज, ईएमआई बोझ और भुगतान चूक के खतरे पर चिंता जताई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

करीब 22 साल में ही युवा क्रेडिट सिस्टम से जुड़ रहे हैं

परिवारों के कुल कर्ज में गैर-हाउसिंग रिटेल लोन का हिस्सा बढ़ा

मार्च 2022 से अन्य पर्सनल लोन का बकाया लगभग दोगुना हुआ

स्मार्टफोन, UPI और Credit Card ने Gen-Z की spending habits को पूरी तरह बदल दिया है. अब विदेश यात्रा हो, Music Concert, नया Smartphone या रोजमर्रा की Shopping, हर खर्च के लिए जेब में पूरी रकम होना जरूरी नहीं रह गया है. Credit Card, Personal Loan और Buy Now, Pay Later जैसी सुविधाओं ने आज की जरूरत या इच्छा को भविष्य की कमाई से पूरा करना आसान बना दिया है.