₹99 से शुरू करें पेंशन की बचत, गिग वर्कर्स के लिए नया एनपीएस विकल्प
गिग वर्कर्स अब एनपीएस के तहत सिर्फ ₹99 से पेंशन बचत शुरू कर सकते हैं. जानें कौन पात्र है, खाता कैसे खुलेगा और योगदान कैसे बदल सकेंगे.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
आमदनी के हिसाब से योगदान कम या ज्यादा करना आसान रहेगा
खाता खोलने के लिए पैन, आधार, मोबाइल और बैंक जानकारी जरूरी
खाता खुलने पर हर कामगार को पीआरएएन पहचान संख्या दी जाएगी
डिजिटल प्लेटफॉर्म के बढ़ते इस्तेमाल के साथ गिग वर्कर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट, जेप्टो, ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स और ड्राइवर अपनी सेवाओं के जरिए कमाई करते हैं. हालांकि, नियमित नौकरी की तरह इन कामगारों के सामने रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा का सवाल बना रहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए नेशनल पेंशन सिस्टम यानी एनपीएस के तहत गिग वर्कर्स के लिए पेंशन की सुविधा शुरू की गई है. पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण यानी पीएफआरडीए की इस पहल की खास बात यह है कि इसमें महज 99 रुपये से योगदान शुरू किया जा सकता है.
