Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दाम धड़ाम! 46 दिनों में चांदी 1.33 लाख हुई सस्ती, क्या खरीदारी का यही है सही मौका?

Gold Silver Price: वैश्विक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 1.33 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है.

ADVERTISEMENT

सोना चांदी
सोना चांदी
google news

Gold Silver Price: आमतौर पर जब दुनिया के किसी कोने में युद्ध छिड़ता है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने की तरफ भागते हैं और कीमतें आसमान छूने लगती हैं, लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलट है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में 40% के भारी उछाल के बावजूद, सर्राफा बाजार से चौंकाने वाली खबर आ रही है. हफ्ते के पहले ही कारोबारी दिन सोना और चांदी ताश के पत्तों की तरह ढह गए हैं.