Gold-Silver Price update: रेट का रिकॉर्ड तोड़ रहे सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, खरीदारों के खिले चेहरे

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 200 रुपए तक की गिरावट देखी गई. वहीं चांदी प्रति किलो 400 रुपए से भी ज्यादा कम होकर 96 हजार रुपए के आसपास रही.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

सोने के दाम में गिरावाट का ट्रेंड देख खरीदार हुए उत्साहित.

हालांकि दिवाली तक सोने-चांदी के भाव में और बढ़ोत्तरी का है अनुमान.

दिवाली से पहले सोने-चांदी के रेट गिरावट की खबर ने खरीदारों के चेहरे की मायूसी को कम करने का काम किया है. इससे पहले सोने-चांदी के भाव में लगातार उछाल ने लोगों को टेंशन में डाल दिया था. वहीं ज्वैलर्स की बल्ले-बल्ले हो रही थी. सोने-चांदी में निवेश करने वालों को भी जबरदस्त रिटर्न मिल रहा था. वहीं दिवाली से पहले तेजी से बढ़ते रेट ने खरीदारों को टेंशन में डाल दिया था.