Gold-Silver Price update: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, सप्ताह के शुरूआत में ही खरीदारों के लिए खुशखबरी
Gold-Silver Price update: इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में सोने-चांदी के भाव में नरमी देखी गई. पिछले कारोबारी सप्ताह की शुरूआत में सोने के भाव ने रिकॉर्ड छलांग लगाई थी.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सोने के भाव में मामूली गिरावट.
चांदी 1700 रुपए तक लुढ़की.
सोने-चांदी के भाव ने फिर खरीदारों को खुशखबरी दे दी है. इस कारोबारी सप्ताह के शुरूआत में ही सोने-चांदी के भाव में नरमी दिखी है. सोमवार को जब सुबह बाजार खुला तब सोने-चांदी का कारोबार शुक्रवार वाले भाव पर हुआ. पिछले हफ्ते शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 95631 रुपए था.