Gold Import Duty: इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही फिर सक्रिय हुआ गोल्ड का ग्रे मार्केट, WGC ने जताई चिंता
सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 15 फीसदी होने के बाद ग्रे मार्केट फिर सक्रिय दिख रहा है. डब्ल्यूजीसी ने तस्करी, सरकारी राजस्व और ज्वेलरी कारोबार पर बढ़ते दबाव की चेतावनी दी.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
13 मई के बाद सोने पर कुल टैक्स करीब 18 फीसदी पहुंचा
13 मई से 30 जून के बीच 160.91 किलो सोना जब्त हुआ
जून तिमाही में नेट गोल्ड इंपोर्ट 23 फीसदी गिरकर 98.1 टन रहा
Gold Import Duty: भारत में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC का कहना है कि ऊंची ड्यूटी के कारण वैध कारोबार दबाव में आ गया है, जबकि अवैध तरीके से सोना लाने वाले नेटवर्क फिर से सक्रिय होने लगे हैं. इसका असर सिर्फ गोल्ड ट्रेड पर ही नहीं, बल्कि सरकारी राजस्व और संगठित ज्वेलरी कारोबार पर भी पड़ सकता है.
