Gold Import Duty Hike: 2 साल बाद फिर महंगा हुआ सोना, सरकार ने वापस बढ़ाई ड्यूटी, जानें क्या असर पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना न खरीदने की अपील के बाद केंद्र सरकार ने Gold Import Duty को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. इससे सोना महंगा हो सकता है. ग्राहकों, ज्वेलर्स और शादी सीजन पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा.

ADVERTISEMENT

Gold Import Duty Hike
Gold Import Duty Hike
google news

Gold Import Duty Hike: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दो-तीन दिनों में देशवासियों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि चाहे शादी हो या कोई बड़ा पारिवारिक कार्यक्रम, फिलहाल सोने की खरीदारी से बचना चाहिए ताकि देश की विदेशी मुद्रा पर दबाव कम हो सके. अब इस अपील के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने सोने पर बड़ा फैसला लेते हुए Gold Import Duty में भारी बढ़ोतरी कर दी है.