Gold Price : सोने में 25 साल बाद फिर हो रहा वही खेल, जेफरीज ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!
जेफरीज के क्रिस वुड ने सोने में फिर खरीदारी की सलाह दी है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भी कहा, कमजोर अर्थव्यवस्था, दर कटौती और तनाव से भाव चढ़ सकते हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
जेफरीज की रिपोर्ट ने एआई खर्च को डॉट कॉम दौर जैसा बताया
कमाई कमजोर पड़ने पर शेयर बाजार में दबाव और डर बढ़ सकता
दरों में कटौती की उम्मीद सोने की मांग को सहारा दे सकती
सोने में निवेश करने वालों के लिए नई रिपोर्ट अहम मानी जा रही है. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड ने कहा है कि सोने में फिर से खरीदारी शुरू करने का समय आ गया है. उनका मानना है कि सोने में अगली तेजी पिछली तेजी से भी बड़ी हो सकती है.
