Gold Loan: तूफानी रफ्तार से क्यों गोल्ड लोन लेने की होड़ मची? क्या कहती है RBI की रिपोर्ट

RBI की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में गोल्ड लोन की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. सिर्फ एक महीने में लोगों ने 12 हजार करोड़ रुपये का गोल्ड लोन लिया है. SBI, PNB, HDFC और ICICI जैसे बैंक 8.35% से 10% तक ब्याज दर पर गोल्ड लोन दे रहे हैं. जानिए किस बैंक का गोल्ड लोन सबसे सस्ता है और क्यों लोग सोना गिरवी रखकर लोन ले रहे हैं.

ADVERTISEMENT

gold loan
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

गोल्ड प्राइस दनादन बढ़ता जा रही है. लोग गोल्ड खरीद रहे हैं. शौक के लिए भी और फ्यूचर इन्वेस्टमेंट के लिए भी. अब इसमें नई कहानी ये है कि गोल्ड खरीदने के लिए लोग गोल्ड लोन रहे हैं. सोना खरीदने के लिए लोन लेने-देने का कोई सिस्टम नहीं है. गोल्ड गिरवी रखकर लोन लिया जा सकता है या पर्सनल लोन लेकर सोना खरीदा जा सकता है.