सोना लगातार हो रहा महंगा, लेकिन फिर भी गिरवी रखने की क्यों मची होड़? बैंक ने बताए 3 बड़े कारण

Gold Loan: साल 2025 में सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है, इसके बावजूद लोग बड़ी संख्या में सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि एक साल में गोल्ड लोन में 125% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बैंक लोन की तुलना में गोल्ड लोन क्यों तेजी से बढ़ रहा है, बैंक इसे सबसे सुरक्षित कर्ज क्यों मान रहे हैं और RBI के नियमों का इसमें क्या रोल है? जानिए सोने की बढ़ती कीमतों और गोल्ड लोन की रिकॉर्ड रफ्तार के पीछे के 3 बड़े कारण.

ADVERTISEMENT

Gold Loan Growth
Gold News
google news

साल 2025 में सोने ने अपनी चमक पर चार चांद लगा लिए. जो सोने पहले ही महंगा था 2025 में उसने कई साल पुराने रिकॉर्ड तोड़े और अपने ऑल टाइम पर भी पहुंच गया. पिछले एक साल से लगातार बढ़ रहे सोने के दाम से लोगों को परेशानी भी हुई तो कई लोगों ने इसका गजब का इस्तेमाल भी किया है. सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर होने के बावजूद भी लोग बड़ी संख्या में सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन ले रहें है और एक ही साल में गोल्ड लोन 125% तक बढ़ गया है. आइए विस्तार से जानते है आखिर इसके पीछे की क्या है वजह?