आपके घर में रखे हुए सोने पर सरकार की पैनी नजर! सामने आया पूरा प्लान

सरकार नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम पर काम कर रही है. इसमें सर्राफा कारोबारियों को जोड़ा जा सकता है, ताकि घरों में रखा सोना बाजार में आ सके.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

भारतीय घरों में करीब 30000 टन सोना पड़ा होने का अनुमान है

point

व्यवस्था में सर्राफा कारोबारी सोने की जांच और प्रक्रिया में मदद करेंगे

अगर आपके घर में सोना रखा है, तो यह खबर आपके काम की है. सरकार घरों में पड़े सोने के एक हिस्से को बैंकिंग व्यवस्था और बाजार तक लाने की तैयारी में है. इसके लिए गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का नया रूप लाने पर काम चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय घरों में करीब 30,000 टन सोना है. सरकार का मकसद इस सोने के इस्तेमाल को बढ़ाना और सोने के आयात पर निर्भरता कम करना है. हालांकि, सरकार ने अभी नई योजना की पूरी जानकारी जारी नहीं की है.