Gold Outlook: गिरावट के बीच Citi ने बढ़ाया Target, क्या ₹1.5 लाख के आसपास Gold खरीदने का मौका?
सिटी ने गोल्ड पर भरोसा बनाए रखते हुए 6 से 12 महीनों का लक्ष्य 5000 डॉलर रखा है. बैंक का मानना है कि ऑयल नरम पड़ा तो फेड का दबाव घटेगा और गोल्ड को सहारा मिलेगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
पिछले हफ्ते MCX गोल्ड और चांदी दोनों में कमजोरी दिखी
अमेरिका के मजबूत नौकरी आंकड़ों से फेड सख्ती की उम्मीद बढ़ी
मजबूत डॉलर और बढ़ती यील्ड ने सोने पर दबाव बनाए रखा
सोने की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों से उतार-चढ़ाव बढ़ा हुआ है. एक तरफ अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख की आशंका बढ़ाई है, तो दूसरी तरफ मजबूत डॉलर और बॉन्ड यील्ड ने भी Gold पर दबाव बनाया है. ऐसे माहौल में जब बाजार में सोने की तेजी पर सवाल उठने लगे हैं, तब अमेरिकी बैंक Citi ने इसके भविष्य को लेकर अपना अनुमान और मजबूत कर दिया है.
