Gold Outlook: सोने की कीमत पर ICICI Bank का बड़ा अनुमान, क्या 2027 में टूटेगा नया रिकॉर्ड?
आईसीआईसीआई बैंक की रिपोर्ट कहती है कि सितंबर की गिरावट के बाद भी सोने का लंबे समय का रुख मजबूत है. जानिए 2027 के अनुमान, ईटीएफ निवेश, केंद्रीय बैंक खरीद और रुपये की चाल.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
सितंबर की गिरावट के पीछे सख्त अमेरिकी नीति और बॉन्ड यील्ड रहीं
केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीद ने वैश्विक मांग को मजबूत बनाए रखा
दुनियाभर के गोल्ड ईटीएफ में अगस्त में 17.8 अरब डॉलर आया
Gold Outlook: सोने की कीमतों में सितंबर के दौरान आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता जरूर बढ़ाई है, लेकिन लंबी अवधि के नजरिए से इसकी तस्वीर अभी भी मजबूत बनी हुई है. ICICI बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, 2027 की पहली छमाही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,600 से 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. वहीं, 2026 के बाकी हिस्से में अंतरराष्ट्रीय सोने के 4,200 से 4,600 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रहने का अनुमान है.
