Gold Outlook: सोने में आएगा तूफान, ग्लोबल फर्मों ने दिए अगली चाल के संकेत !
सोने में हाल की तेजी सिर्फ कीमत की कहानी नहीं है. अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर और केंद्रीय बैंकों की खरीद के बीच आगे की दिशा विस्तार से समझिए.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
एमसीएक्स में हफ्तेभर में सोना 5.86 फीसदी और चांदी 6.33 फीसदी बढ़ी
बढ़ती अमेरिकी ब्याज दरों और बॉन्ड रिटर्न ने सोने पर दबाव बनाया
ऊंचे स्तर से फिसलने के बाद भी सोना 4,000 डॉलर पर टिका
सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर 5 अक्टूबर वाला Gold Futures एक हफ्ते में करीब 5.86% चढ़ चुका है, जबकि 4 सितंबर वाला Silver Futures करीब 6.33% ऊपर है. लेकिन निवेशकों के लिए असली सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कीमतें कितनी बढ़ी हैं. बड़ा सवाल यह है कि क्या Gold उस दबाव से बाहर निकल रहा है, जिसने 2026 में इसकी तेजी पर ब्रेक लगाया था? अगर ऐसा होता है, तो मौजूदा तेजी आगे चलकर बड़े recovery phase में बदल सकती है.
