Sona Chandi: लंदन से आई बड़ी भविष्यवाणी, नहीं रुकेगा सोने का बुल रन! 1.80 लाख तक जाएगा भाव ?
LBMA सर्वे में सोने की औसत कीमत 5,013 डॉलर और चांदी की 94.70 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान है. जानिए भारतीय बाजार में सोना ₹1.80 लाख और चांदी ₹3.45 लाख तक पहुंचने की गणना और तेजी के पीछे की वजहें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
LBMA सर्वे में अगले एक साल में सोने की कीमत का अनुमान $5,013
चांदी में 54% से ज्यादा तेजी की संभावना
अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर बाज़ार की नजर
सोना क्या आने वाले एक साल में ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है? चांदी की कीमत भी ₹3.45 लाख प्रति किलो के करीब जा सकती है? लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन (LBMA) की 2026 ग्लोबल प्रेशियस मेटल्स कॉन्फ्रेंस के सर्वे में सामने आए अनुमानों ने कीमती धातुओं के निवेशकों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, इन बड़े अनुमानों के बीच फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव भी जारी है.
