सोने में आएगी तबाही ? 30 साल का इतिहास दे रहा बड़ा संकेत, जानिए आगे क्या होगा ?

सोना रिकॉर्ड हाई 5602 डॉलर से फिसलकर 4000 डॉलर के पास है, लेकिन 30 साल का चार्ट बताता है कि ऐसी गिरावट पहले भी आई है. जानिए अभी खरीदें या इंतजार करें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

पिछले हफ्ते घरेलू बाजार में सोना करीब एक लाख तैंतालीस हजार पहुंचा

1996 से अब तक सोने ने करीब 950 फीसदी रिटर्न दिया

2012 के ऊंचे भाव पर खरीदारों को आठ साल इंतजार करना पड़ा

सोना... जिसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है, अब एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. कुछ समय पहले तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा सोना अब दबाव में नजर आ रहा है. निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गोल्ड की तेजी का दौर खत्म हो चुका है या फिर यह सिर्फ एक सामान्य गिरावट है.