Gold Silver Price Update: सोने के कीमतों को लेकर होने वाला है बड़ा खेल, एक्सपर्ट की चेतावनी- 'आने वाले दिनों में Rate उड़ा देगा होश'

सोने की कीमतों को लेकर बड़ी चेतावनी, Standard Chartered Bank की रिपोर्ट में संकेत- अगले 1-2 महीनों में दबाव, लेकिन फिर होगा सोने के भाव में बड़ा बदलाव. जानिए ताजा रेट और एक्सपर्ट की पूरी राय.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सोने के भाव की चाल क्या होगी? आया चौंकाने वाला अपडेट.
google news

सोने पर एक बड़ी खबर सामने आई है. अगले कुछ महीनों में सोने में बड़ा खेल होने वाला है. एक्सपर्ट ने एक बड़ी चेतावनी दी है. एक्सपर्ट का कहना है कि अगले कुछ महीनों में सोने की कीमतें चौंका देंगी. कीमतों की बात करें तो 21 अप्रैल को एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2026 की डिलीवरी वाला सोना दोपहर 12 बजे के करीब 500 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. आज के भाव की बात करें तो दोपहर 12 बजे IBJA के जारी रेट के मुताबिक सोना मामूली गिरावट के साथ152250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है. ये मंगलवार के मुकाबले 100 रुपए की बेहद मामूली गिरावट आई है.