Gold Price सोना पर BofA की बड़ी भविष्यवाणी, आने वाली है महा तेजी, 5,000 तक पहुंच सकता है Gold!
बीओएफए सर्वे, बड़े निवेशकों की बढ़ती खरीद और केंद्रीय बैंकों के समर्थन से सोने में नई तेजी की उम्मीद बनी है. जानिए 5000 डॉलर की राह में सबसे बड़ा खतरा क्या है.
ADVERTISEMENT

सोने के भाव में आया बड़ा उछाल.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तीन हफ्तों में सोने की नेट लॉन्ग पोजिशन करीब 18 फीसदी बढ़ी
अगस्त सर्वे में 16 फीसदी फंड मैनेजरों ने सोना सस्ता माना
जुलाई में यह आंकड़ा 6 फीसदी था, सोच अब बदली
सोने को लेकर इस वक्त बाजार में एक दिलचस्प तस्वीर बन रही है। एक तरफ गोल्ड की कीमत पहले ही काफी ऊपर पहुंच चुकी है, दूसरी तरफ दुनिया के बड़े फंड मैनेजरों का एक हिस्सा अब भी मानता है कि सोना अपनी सही कीमत से नीचे है। और ये बात किसी छोटे-मोटे निवेशक ने नहीं कही है। Bank of America यानी BofA के Global Fund Manager Survey में सामने आई है।
