Gold Price: अभी खरीदें या गिरावट का इंतजार? Goldman Sachs और कई एक्सपर्ट्स ने किया बड़ी तेजी का अनुमान
सोने में हाल की गिरावट ने खरीदारों को उलझन में डाला है, लेकिन जानकार दिवाली तक बड़ी तेजी की उम्मीद जता रहे हैं. जानिए अभी खरीदना सही है या थोड़ा इंतजार बेहतर.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कई जानकार गिरावट को तेजी से पहले का ठहराव मान रहे हैं
दिवाली तक सोना 1.60 से 1.62 लाख रुपये पहुंच सकता है
केंद्रीय बैंकों की खरीदारी सोने की लंबी अवधि की मांग संभाल रही है
Gold Price: सोने की कीमतों में हाल के दिनों में कमजोरी देखने को मिल रही है. इस गिरावट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए या फिर कीमतों में और गिरावट का इंतजार करना बेहतर होगा. खास बात यह है कि बाजार में सोने को लेकर लंबी अवधि का नजरिया अभी भी मजबूत बना हुआ है. Goldman Sachs समेत कई एक्सपर्ट्स ने सोने की कीमतों को लेकर बड़ी तेजी का अनुमान जताया है. कुछ जानकारों का मानना है कि मौजूदा कमजोरी सोने की तेजी के लंबे दौर का अंत नहीं है, बल्कि यह सिर्फ एक अस्थायी ठहराव हो सकता है.
