दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों की सोने पर महा भविष्यवाणी, होने वाला है बड़ा खेल!

ओएमएफआईएफ के सर्वे में कई केंद्रीय बैंकों ने अगले 12 महीनों में सोने में बड़ी तेजी का संकेत दिया है. जानिए रिकॉर्ड भाव के बाद भी वे लगातार खरीदारी क्यों कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Update
Gold Silver Price Update
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमसीएक्स पर एक जुलाई को सोना 1360 रुपये टूटकर 1,41,171 पर रहा

point

चांदी भी 4494 रुपये गिरी और 2,24,070 रुपये किलो पर कारोबार करती दिखी

सोने की कीमतों में इस समय लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है. इस साल जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोना अब नीचे आ चुका है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आने वाले महीनों में सोने का रुख कैसा रह सकता है. दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों पर हुए एक बड़े सर्वे में संकेत मिला है कि अगले 12 महीनों में सोने की कीमत 5,000 डॉलर से 6,000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है. साथ ही, कई केंद्रीय बैंक रिकॉर्ड भाव के बाद भी सोना खरीदते रहे हैं. इससे यह चर्चा फिर तेज हो गई है कि क्या दुनिया धीरे धीरे बड़े आर्थिक बदलाव की तरफ बढ़ रही है.