Gold Price : सोने में बन गया डेथ क्रॉस, आने वाली है साल 1980 और 2011 जैसी बड़ी तबाही? जान लीजिए पूरी बात

बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट में सोने पर डेथ क्रॉस और आरएसआई 90 का संकेत मिला है. क्या 1980 और 2011 जैसी लंबी गिरावट फिर आ सकती है, आसान भाषा में समझें.

ADVERTISEMENT

सोने पर बैंक ऑफ अमेरिका की सबसे बड़ी चेतावनी!
सोने पर बैंक ऑफ अमेरिका की सबसे बड़ी चेतावनी!
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

17 जुलाई को एमसीएक्स सोना 1,41,006 रुपये प्रति 10 ग्राम बंद हुआ

चांदी 4 सितंबर डिलीवरी में 2,16,449 रुपये प्रति किलो बंद हुई

रिपोर्ट कहती है पिछली 121 हफ्तों की तेजी के बाद कमजोरी आई

सोने की कीमत को लेकर नई चिंता सामने आई है. बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोने के चार्ट पर डेथ क्रॉस का संकेत बना है. बैंक का कहना है कि 1980 और 2011 में भी ऐसे ही संकेत दिखे थे, और उसके बाद सोने में लंबी गिरावट आई थी.