Gold-Silver Price: सोने का भाव गिरने से घबराएं नहीं, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों अभी बेचना होगा घाटे का सौदा
सोने की मौजूदा गिरावट को एक्सपर्ट्स केवल एक अस्थायी 'ब्रेक' बता रहे हैं जिसका लक्ष्य 2027 तक $8000 (करीब 6.5 लाख रुपये) के पार जाना है. मिडिल ईस्ट के तनाव और डॉलर की मजबूती के कारण अभी कीमतों में सुस्ती जरूर है, लेकिन यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए खरीदारी का एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold-Silver Price Today: अगर आप सोने की गिरती कीमतों को देखकर परेशान हैं तो आपके लिए एक राहत भरी खबर है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्केट में जो अभी गिरावट दिख रही है वो कोई 'क्रैश' नहीं है, बल्कि एक छोटा सा ब्रेक है. केडिया एडवाइजरी की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले कुछ सालों में सोना ऐसे रिकॉर्ड बनाएगा कि सब हैरान रह जाएंगे. रिपोर्ट में सोने का अगला बड़ा टारगेट $8000 बताया गया है.