Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच जेन बॉडेन की बड़ी भविष्यवाणी! क्या होने वाले वाला है बड़ा खेला

Gold-Silver Price Today: कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की चाल ने निवेशकों को चौंका दिया है. जहां सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, वहीं चांदी रिकॉर्ड तेजी के साथ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है. एक्सपर्ट्स इसे ‘ग्रेट रोटेशन’ बता रहे हैं, जिसमें निवेशकों का पैसा अब टेक शेयरों से निकलकर कीमती धातुओं की तरफ बढ़ सकता है.

ADVERTISEMENT

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
google news

Gold-Silver Price New Rates Today: कमोडिटी बाजार में इस समय सोने और चांदी की चाल में एक बहुत ही अनोखा और विपरीत बदलाव देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है. इस बड़े उलटफेर से बाजार में जबरदस्त हलचल मची हुई है. कई बड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में चांदी में एक बहुत बड़ी तेजी आ सकती है. बाजार के इस बदलाव को 'ग्रेट रोटेशन' का नाम दिया जा रहा है, जिसका सीधा मतलब है कि अब निवेशकों का पैसा टेक शेयरों से निकलकर कीमती धातुओं की तरफ बढ़ सकता है.