Gold Prices: Gold में अचानक भूचाल! 2% गिरा सोना, Fed के एक बयान ने बिगाड़ा खेल !
फेड के सख्त संकेतों के बाद सोना करीब 2 फीसदी फिसला और एमसीएक्स पर भी दबाव दिखा. जानें क्या यह सिर्फ छोटा ब्रेक है या तेजी की चाल बदल रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
Kevin Warsh के बयान के बाद ऊंची दरों की आशंका बढ़ी
मजबूत डॉलर ने सोने पर दबाव को और ज्यादा बढ़ाया
एमसीएक्स में सोना 2746 रुपये और चांदी 3951 रुपये टूटी
जिस Gold को निवेशक महंगाई, Geopolitical Tension और Economic Uncertainty के बीच सुरक्षित ठिकाना मान रहे थे, वही Gold शुक्रवार को अचानक करीब 2% तक फिसल गया. वजह बनी Federal Reserve Chairman Kevin Warsh की Inflation को लेकर सख्त टिप्पणी. Warsh ने साफ किया कि 2% Inflation Target को हासिल करना Fed की प्राथमिकता है. बाजार ने इसे Higher Interest Rates के संकेत के तौर पर लिया और Gold में बिकवाली बढ़ गई.
