Sona Chandi: 24 दिनों में ₹10,000 सस्ता हुआ सोना, क्या अभी और गिरेगा भाव?

सोना 24 दिनों में करीब 10000 रुपये टूट चुका है. कच्चे तेल की तेजी, महंगाई के डर, फेड की सख्ती और मजबूत डॉलर के बीच आगे कीमत का रुख समझें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

अमेरिका ईरान तनाव से कच्चा तेल चढ़ा और महंगाई की चिंता बढ़ी

महंगाई बढ़ने के डर से फेड के सख्त रुख की उम्मीद बढ़ी

ऊंची बॉन्ड यील्ड के कारण सोना रखना कम आकर्षक बनता दिखा

सोना... जिसे अनिश्चितता और Geopolitical तनाव के दौर में सुरक्षित निवेश माना जाता है, वही इन दिनों भारी दबाव में है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव, Strait of Hormuz को लेकर uncertainty और महंगे Crude Oil के बावजूद Gold की कीमत लगातार नीचे आ रही है. पिछले 24 दिनों में सोने की कीमत करीब ₹10,000 घट चुकी है. 3 सितंबर को MCX पर Gold करीब ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास था, जो अब घटकर करीब ₹1.47 लाख पर आ गया है.