Gold Price: सोने को लेकर आई नई चेतावनी, Fitch Rating की रिपोर्ट से मचा हड़कंप !

बीएमआई ने 2026 के लिए सोने का भाव अनुमान घटाया है. ऊंची ब्याज दर, मजबूत डॉलर, कम तनाव और नरम महंगाई से कीमतों पर दबाव रह सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

बीएमआई ने औसत सोना भाव अनुमान 4600 डॉलर से 4400 किया

अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें सोने की मांग को दबा सकती हैं

मजबूत डॉलर से दूसरे देशों के खरीदारों पर लागत बढ़ती है

पिछले कुछ वर्षों में सोना निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्पों में से एक बनकर उभरा है. दुनिया में जब भी युद्ध, आर्थिक अनिश्चितता या शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली, निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का रुख किया. इसी वजह से 2026 की शुरुआत में भी गोल्ड ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए.