सोना होगा दोगुने से ज्यादा महंगा? Jefferies के Chris Wood ने दिया Gold पर बड़ा Target!
क्रिस वुड के मुताबिक अमेरिका का कर्ज, ट्रेजरी यील्ड और डॉलर की दिशा आगे सोने की चाल तय कर सकती है. भारत के निवेशकों के लिए यह अहम संकेत है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अमेरिका के बढ़ते कर्ज से ब्याज बोझ और दबाव बढ़ सकता है
ऊंची ट्रेजरी यील्ड लंबे समय तक रही तो बाजार की चिंता बढ़ेगी
दर बढ़ने के बाद मजबूत डॉलर से सोना और चांदी फिसले
सोने को लेकर एक ऐसा अनुमान सामने आया है, जिसने निवेशकों का ध्यान खींच लिया है. Jefferies के Global Head of Equity Strategy Chris Wood का मानना है कि आने वाले समय में Gold की कीमत $10,000 प्रति ounce तक पहुंच सकती है. मौजूदा स्तर करीब $4,300-4,400 प्रति ounce के आसपास होने पर यह अनुमान मौजूदा कीमत से दोगुने से भी ज्यादा की तेजी की ओर इशारा करता है.
