Gold Price Forecast: 5 साल में 7.5 लाख तक पहुंच सकता है 10 ग्राम सोना? जर्मन बैंक की भविष्यवाणी ने उड़ाए होश, जानें क्या क्या कहा
Gold Price Forecast: जर्मन बैंक की भविष्यवाणी के अनुसार 'डीडोलराइजेशन' और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की भारी खरीदारी के चलते अगले 5 सालों में सोना 7.5 लाख रुपये प्रति तोला तक पहुंच सकता है.
ADVERTISEMENT

सोना चांदी
Gold Silver Price: भारत में सोना केवल एक आभूषण नहीं बल्कि एक भावना और निवेश का सबसे सुरक्षित साधन माना जाता है. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि एक तोला सोना आने वाले समय में एक लग्जरी कार की कीमत के बराबर हो सकता है? जर्मनी के दिग्गज ड्यूश बैंक की एक ताजा भविष्यवाणी ने बाजार में हलचल मचा दी है.