Sona Chandi: भारत में ₹1.75 लाख तक पहुंच सकता है सोना? JPMorgan का बड़ा अनुमान
फेड के फैसले के बाद सोने में तेज उतार-चढ़ाव है. जेपीमॉर्गन का मानना है कि करीब 14 फीसदी तेजी आने पर भारत में भाव 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
फेड के फैसले के बाद सोना पहले गिरा, फिर तेजी से संभला
सोमवार को ऊंची बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर से दबाव बढ़ा
MCX पर सोना करीब 900 रुपये टूटकर 1,53,450 पर आया
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. पहले अमेरिकी Federal Reserve के फैसले के बाद Gold करीब 1% फिसला, फिर इसमें तेज Recovery आई और कीमत करीब $4,425 प्रति औंस तक पहुंच गई. हालांकि सोमवार को एक बार फिर US Treasury Yields में तेजी और मजबूत Dollar के बीच Gold दबाव में नजर आया.
