Gold Price: क्या सोना पहुंचेगा $5,000 के पार? JPMorgan के बुलिश अनुमान से बढ़ी हलचल
जेपीमोर्गन ने 2026 तक सोना 5000 डॉलर प्रति औंस पार जाने का अनुमान जताया है. जानिए भारतीय बाजार का रुख, गोल्ड कंपनियों के मौके और जोखिम.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
भारतीय बाजार में 10 ग्राम सोना करीब 1.51 लाख रुपये पहुंचा
एक हफ्ते में सोने ने 5.86 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की
तीन महीनों में गिरावट भी दिखी, इसलिए उतार चढ़ाव अभी बना
Gold Price : सोने की कीमतों को लेकर एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा तेज हो गई है. सवाल सिर्फ यह नहीं है कि गोल्ड आगे कितना महंगा हो सकता है, बल्कि यह भी है कि अगर सोने में बड़ी तेजी आती है तो निवेशकों को सीधे गोल्ड में पैसा लगाना चाहिए या फिर गोल्ड से जुड़ी कंपनियां भी बेहतर कमाई का मौका दे सकती हैं. इस चर्चा की सबसे बड़ी वजह है JPMorgan का बुलिश आउटलुक. बैंक का अनुमान है कि 2026 की चौथी तिमाही तक सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर सकती है. हालांकि यह एक अनुमान है, किसी तरह की गारंटी नहीं. लेकिन दुनिया के बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक की यह राय सोने को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी जरूर बढ़ा रही है.
