Sona Chandi: Gold में गिरावट के बीच आया Canadian बैंक का बड़ा अनुमान, क्या फिर बदलेगी कहानी?
सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बीच एमसीएक्स पर भाव 1.46 लाख रुपये के नीचे पहुंचे. जानिए ऊंची बॉन्ड यील्ड के दबाव और बीएमओ के लंबे समय के आउटलुक का मतलब.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मध्य पूर्व तनाव से कच्चा तेल चढ़ा, महंगाई की चिंता बढ़ी
महंगाई चिंता से अमेरिका में दरें जल्दी घटने की उम्मीद कमजोर हुई
अमेरिका की दस साल बॉन्ड यील्ड 5.2 फीसदी के ऊपर पहुंची
सोने की कीमतों में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा. MCX पर Gold October Futures कारोबार के दौरान ₹1.46 लाख प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया. हालांकि बाद में कीमतों में कुछ recovery देखने को मिली और Gold करीब ₹1.47 लाख के आसपास कारोबार करता नजर आया. दिलचस्प बात यह है कि जिस वक्त सोने पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है, उसी वक्त कनाडाई वित्तीय संस्था BMO Capital Markets ने लंबे समय के लिए Gold को लेकर अपना अनुमान पहले से ज्यादा मजबूत किया है. हालांकि short term में संस्था ने तेजी को लेकर सावधानी बरतने का संकेत दिया है.
