Sona Chandi: सोना फिर पुरानी राह पर ! 45 सालों के ट्रेंड ने दिया संकेत, आने वाली है सुनामी ?
रिकॉर्ड हाई से फिसलने के बाद सोने की चाल पर सवाल बढ़े हैं. इतिहास, एमसीएक्स के ताजा भाव और बड़े ब्रोकरेज के अनुमान बताते हैं कि तेजी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
24 अगस्त के रिकॉर्ड स्तर के बाद सोना सितंबर में नरम पड़ा
7 सितंबर को MCX पर सोना 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था
करीब 45 साल के आंकड़ों में औसत सालाना बड़ी गिरावट 13% रही
सोने में तेज रैली के बाद सितंबर की शुरुआत में आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. 24 अगस्त को Gold करीब 1 लाख 63 हजार 229 रुपये प्रति 10 ग्राम के हालिया हाई पर पहुंचा था. इसके बाद कीमतों में नरमी आई और सितंबर की शुरुआत में Gold करीब 1.52 लाख से 1.55 लाख रुपये के दायरे में कारोबार करता दिखा.
